बिहार 

मोतिहारी: कांग्रेस के ‘संगठन सृजन साथी अभियान’ को लेकर बैठक, कई अन्य दलों के नेता पार्टी में शामिल

On: May 27, 2026 10:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

​पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मोतिहारी के बंजरिया पंडाल स्थित गांधी आश्रम में ‘संगठन सृजन साथी अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय (उर्फ गप्पू राय) ने की।

​इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना था।

​डिजिटल सदस्यता और जनसंपर्क पर जोर

​बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से विशेष तौर पर पहुंचे प्रभारी जनाब अबू तमीम और विकास दुबे भी शामिल हुए। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को अभियान के प्रति जागरूक किया।

​बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय ने कहा:

​”संगठन सृजन अभियान पार्टी के विचार, संघर्ष और संगठन को एक नई ऊर्जा देने का माध्यम है।”

 

​उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे तय समय सीमा के भीतर नए ‘सृजन साथियों’ को डिजिटल सदस्यता दिलाएं और अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाएं।

​अन्य दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

​इस समीक्षा बैठक के दौरान पूर्वी चम्पारण के विभिन्न प्रखंडों से आए अन्य राजनीतिक दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं:

  • ​पूर्व जिला पार्षद मोख्तार प्रसाद गुप्ता
  • ​पवन कुमार सिंह
  • ​मो. नुरैन आलम
  • ​कृष्णा प्रसाद (नेताजी)
  • ​अनिरूद्ध यादव
  • ​मो. आसिफ आलम
  • ​मनोज ठाकुर
  • ​शशि यादव
  • ​संजय साह
  • ​विनय प्रसाद
  • ​अमित कुमार

​स्थानीय नेताओं ने रखे विचार

​कार्यक्रम के दौरान अभिजीत सिंह चौहान, प्रो. विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, पप्पू रंजन मिश्र, विश्वनाथ प्रसाद चौरसिया और मो. अजहर हुसैन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया और संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे।

​इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विनय कुमार, मदन प्रसाद, मनोरंजन तिवारी, किरण कुशवाहा और सत्येन्द्र नाथ तिवारी प्रमुख थे।

संवाददाता अमरजीत सिंह

Sachcha Samachar Desk

Sachcha Samachar Desk वेबसाइट की आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा, तथ्य-आधारित और निष्पक्ष खबरें तैयार करती है। यह टीम विश्वसनीयता, ज़िम्मेदार पत्रकारिता और पाठकों को समय पर सही जानकारी देने के सिद्धांत पर काम करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मोतिहारी में बकरीद को लेकर सुरक्षा सख्त: 508 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर

मोतिहारी: पर्यावरण और बाल सुरक्षा को लेकर डीएलएसए की बड़ी पहल, जून में चलेंगे विशेष जागरूकता अभियान

मोतिहारी: सुगौली में ईख ग्राम सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी

मोतिहारी: संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, अरेराज SDM ने किया चंपारण तटबंध का निरीक्षण

मोतिहारी: भीषण गर्मी को देखते हुए अरेराज में पानी की व्यवस्था सख्त, एसडीएम ने खुद किया निरीक्षण

मोतिहारी: सेंट्रल जेल में बंद महिला कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Leave a Comment